The death of a laborer who was caught by the current while setting up the tent
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव में बुधवार रात एक तिलक समारोह में टेंट लगा रहा 18 वर्षीय मजदूर करंट की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज के नौढ़िया निवासी पताली का बेटा मनीष (18) गांव के ही अरविंद के टेंट हाउस में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को मनीष कशिया पश्चिम गांव में रंजीत विश्वकर्मा के तिलकोत्सव समारोह में टेंट लगाने गया था।
रात में पंडाल लगाने के दौरान मनीष ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन झुलसे मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
जवान बेटे के मौत की मनहूस खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
The death of a laborer who was caught by the current while setting up the tent- फोटो : KAUSHAMBI