फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : चार दिन तक मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गई दुष्कर्म की शिकार किशोरी

Wed, 08 Jun 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

करारी कोतवाली के एक गांव की एक किशोरी से पिंडरा सहावनपुर निवासी कलीम ने दो साल पहले दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना ली थी। कलीम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन किशोरी से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से आहत फंदे पर झूलने वाली करारी क्षेत्र की किशोरी जिंदगी की जंग हार गई। चार दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार की सुबह उसने आखिरी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रयागराज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना में नामजद आरोपी को करारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन



करारी कोतवाली के एक गांव की एक किशोरी से पिंडरा सहावनपुर निवासी कलीम ने दो साल पहले दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना ली थी। कलीम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से किशोरी परेशान चल रही थी। शनिवार को किशोरी के घरवाले किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच उसने अपने दाहिने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा और कलीम को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए फांसी लगा ली।


ऐन मौके पर पहुंची पड़ोस की महिला ने किशोरी को फांसी पर लटकता देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना में नामजद कलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर कलीम के खिलाफ चार जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेजा। अदालत ने अरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



इनका कहना है
करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने चार दिन पहले फांसी लगा ली थी। मंगलवार को इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में किशोरी की मौत हो गई। किशोरी ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर अपनी मौत का जिम्मेदार पिंडरा सहावनपुर के कलीम को बताया था। तत्काल सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - हेमराज मीना, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें