फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साइकिल से दवा लेने जा रहे किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचला, मौत

Sat, 15 Jun 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जुगराजपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में मोनू की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
साइकिल से दवा लेने जा रहे किशोर को बेकाबू ट्रैक्टर ट्राॅली ने कुचला, मौत
विज्ञापन

- शनिवार सुबह सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर के पास हुआ हादसा
- घटना की जानकारी पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर के समीप तेज रफ्तार ईंट-लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। किशोर घर से दवा लेने के लिए निकला था। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जुगराजपुर निवासी मोनू (15) पुत्र जयराम पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाया करता था। शनिवार सुबह मोनू की तबीयत खराब थी। वह साइकिल से दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी कनैली की तरफ से महिला गांव की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। घटना देख स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक मोनू की मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर कनैली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि मोनू के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें