Teenager drowned in pond while taking bath, death
कोखराज कोतवाली के मितुवापुर गांव में रविवार दोपहर दोस्तों के संग तालाब में नहाने गए किशोर की पाने में डूबने से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को नहीं दी है।
मितुवापुर गांव निवासी मो. फारूक विक्रम चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार दोपहर फारूक का 13 वर्षीय बेटा बाबू अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था।
दोस्त तालाब के किनारे खड़े थे और बाबू पानी में उतर गया। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चल गया। घटना देख उसके साथ रहे दोस्तों ने गांव जाकर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाबू के शव को बाहर निकला। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। बाबू का बड़ा भाई मुंबई में रहता है। परिवार के लोग उसके घर आने के इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उसके आने के बाद परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करेंगे।