स्वप्निल सोनी हेड ब्वॉय व प्रज्ज्वलि केसरवानी बनीं हेड गर्ल
मंझनपुर। भीटी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को बैच अलंकरण समारोह हुआ। समारोह में हेड ब्वॉय का ताज स्वप्निल सोनी एवं हेड गर्ल का ताज प्रज्ज्वलि केशरवानी को पहनाया गया। इसी क्रम में बालक वर्ग से रेड हाउस का कैप्टन आलोक को व बालिका वर्ग से एंजलीना को तथा ग्रीन हाउस कैप्टन (बालक वर्ग) दिव्यांश को, बालिका वर्ग से गार्गी को, येलो हाउस कैप्टन (बालक वर्ग) से शुभम को, बालिका वर्ग से महक को, ब्ल्यू हाउस कैप्टन (बालक वर्ग) से सत्यम को, बालिका वर्ग से साफिया बानो को बनाया गया।
इसी तरह से डिसिप्लिन कैप्टन महेंद्र प्रताप को, स्पोर्ट्स कैप्टन अभय सिंह को तथा एक्टिविटी कैप्टन मान सिंह को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किडजी, केपीएस के फाउंडर मास्टर देव बाबू गुप्ता ने सभी के सुनहरे भविष्य की शुभकामना दी। वहीं संस्थान की प्रिंसिपल सीमा पवार ने भी समस्त छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर अकांत गुप्ता, गिरिजा शंकर ,प्रकाश जी एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।