इस पर चौकी इंचार्ज बिना अधिकारियों को सूचित किए ही अवैध निर्माण रोकने के लिए एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दरोगा ने निर्माण रोकने के लिए दबाव बनाते हुए संतोष सरोज पक्ष पर सख्ती की। इससे आक्त्रसेशित संतोष पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में दरोगा अजीत का सिर फट गया। जबकि साथ रहे सिपाही को मामूली चोट लगी। दरोगा पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मंच गया। आनन-फानन में एसपी बृजेश श्रीवास्तव मंझनपुरए करारी, पश्चिम शरीरा, महिला थाना सहित क्यू आर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आक्राशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई।
पुलिस ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मुख्य आरोपी समेत 3 को पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी संतोष पक्ष के मुताबिक ज्ञान शुक्ला के कहने पर दरोगा उनके घर पर चढ़ कर गाली गलौज कर महिलाओं से बदसलूकी कर रहे थे। पुलिस की हरकत से तंग आकर विरोध किया।
विवादित भूमि पर निर्माण कार्य की सूचना पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें एक दरोगा को चोट लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है ।- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी