फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में सपा नेता को धमकी : पल्लवी पटेल हारीं तो खाल खींचकर भरवा दूंगा भूसा, ऑडियो वायरल

Thu, 24 Feb 2022 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से डॉ. पल्लवी पटेल सपा-अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन प्रत्याशी हैं। यहीं के रहने वाले सपा जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के यहां देखा जा रहा है।
विज्ञापन
धमकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के जिम्मेदारों के बोल अभी से बिगड़ने लगे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सपाई अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक सपा कार्यकर्ता की धमकी देने का कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष को पल्लवी पटेल के हारने पर खाल खींचकर भूसा भर देने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।  

विज्ञापन




सिराथू विधानसभा क्षेत्र से डॉ. पल्लवी पटेल सपा-अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन प्रत्याशी हैं। यहीं के रहने वाले सपा जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के यहां देखा जा रहा है। यदि सपा प्रत्याशी डॉ. पल्लवी पटेल चुनाव हार गईं तो तुम्हारी खाल खींचकर भूसा भरवा दूंगा।



धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद सपा नेता सफाई दे रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने तो ऐसी किसी जानकारी से ही इनकार किया है। उधर, पीड़ित नेता ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दे दी है। जिला उपाध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल खड़ा करने और धमकी देने से सपा प्रत्याशी डॉ. पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें