फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जिले के 1,338 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने केंद्रों की सूची सूचना पट पर चस्पा करा दी है।
विज्ञापन

जिले में 18 माध्यमिक संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष कक्षाओं के 1,338 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने त्रिपाठी राम स्वरूप संस्कृत उमावि कौशाम्बी, राम कृपाल बालिका संस्कृत विद्यालय डूड़ी रानीपुर, जगत नारायण करवरिया इंका. नारा तथा श्याम बिंद्रा प्रसाद संस्कृत उमावि मोहीउद्दीनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षार्थी आवंटन के साथ सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें