फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट व पिटाई से क्षुब्ध होकर घर से भागी थीं सगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे से एक सप्ताह पहले घर से गायब किशोरियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। दोनों सगी बहनें पिता की डांट से क्षुब्ध होकर दिल्ली के हरियाणा बॉर्डर पहुंच गईं थीं। पिपरी पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दोनों को पकड़ कर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं दोनों बहनों को अगवा करने के आरोप में नामजद दो युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

दोनों बहनों के लापता होने के मामले में किशोरी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए मोहल्ले के ही दो युवकों पर बेटियों को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो दोनों बहनों की लोकेशन दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर पर मिली।
इस पर पिपरी की चायल कस्बा पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से दिल्ली पहुंची और दोनों बहनों को पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि घर से भागने से पहले उनके पिता ने दोनों की जमकर पिटाई की थी। आरोप है कि पिता अक्सर पिटाई करता था।
विज्ञापन

इसलिए दोनों ने एक साथ घर से भागने का फैसला कर लिया। दोनों बहनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहने वाले एक परिचित का घर खोज रही थीं। लेकिन जब वह नहीं मिले तो दोनों नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगीं। पुलिस ने सोमवार को दोनों बहनों का न्यायालय में बयान दर्ज कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सटाया तमंचा, विरोध करने पर पीटा
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में सोमवार की दोपहर एक दबंग ने पुरानी रंजिश को लेकर एक किसान व उसके बेटे को तमंचा सटा दिया और पिटाई की। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है ।
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां निवासी विवेक पाल पुत्र राम खेलावन किसान है। पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को विवेक मवेशियों के लिए भूसा खरीद रहा था।
इसी दौरान गांव के दो युवक वहां आए और विवेक को गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर राम खेलावन को एक हमलावर ने तमंचा सटा कर गोली मारने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों के बीच बचाव पर आरोपियों ने विवेक की पिटाई की। इसमें विवेक घायल हो गया। इंस्पेक्टर चरवा संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें