फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में प्रधान संघ की इकाई के चुनाव में रार

विज्ञापन
Rar in the election of the unit of the head union in Sadar block - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर ब्लॉक में प्रधान संघ के चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान दो गुटों में बटे नजर आए। 50 सदस्यीय सदन में 38 सदस्यों ने रमेश मौर्या को अध्यक्ष मनोनीत करने का दावा किया गया। वहीं, दूसरी तरफ अखिल भारतीय प्रधान संघ ने भी रामकैलाश को भी ब्लॉक इकाई का मुखिया मनोनीत करने का दावा किया है। इसे लेकर ब्लॉक परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दीपनारायण त्रिपाठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक में संगठन की बैठक हुई।
इसमें ग्राम प्रधान रामकैलाश को सर्वसम्मति से संगठन की ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष तथा अमीनपुर संवरों के प्रधान शुकरू लाल व डॉ. देवेंद्र सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं दूसरी तरफ दूसरे गुट ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर रमेश कुमार मौर्या को अध्यक्ष चुना।
दावा किया गया कि रमेश को 50 सदस्यीय सदन में 38 सदस्यों ने समर्थन किया। इनके अलावा इंद्रराज सरोज को उपाध्यक्ष, जसवंत यादव को कोषाध्यक्ष, सीमा राकेश निर्मल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को साथी ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें