फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोहित को गोली मारकर लूटपाट, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के बजहा खुर्रमपुर गांव के समीप सोमवार रात बाइक सवार पुरोहित को बदमाशों ने गोली मारकर लूटपाट की। गोली पुरोहित के पैर में लगी है। बदमाशों के जाने के बाद पुरोहित ने घर फोन करके घटना की जानकारी दी। परिवार वालों की सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कराकर चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सोंधिया गांव निवासी रजनीश दूबे (30) पुरोहित हैं। सोमवार को वह पूजा कराने प्रयागराज गए थे। वहां से रात को वह बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह बजहा खुर्रमपुर गांव के समीप पहुंचे तभी ससुर खदेरी नदी के किनारे पहले से मौजूद बदमाशों ने रजनीश को रोक लिया। बदमाश रजनीश की तलाशी लेने लगे। रजनीश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली रजनीश के पैर में लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़े।
इसके बाद बदमाश रजनीश के पास रहा 5500 रुपये नकद व अन्य सामान लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी रजनीश ने फोन पर परिवार के लोगों को दी तो हड़कंप मच गया। परिवार के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। घटना तीन थाना क्षेत्रों के बीच में होने के कारण करारी, कौशाम्बी व सरायअकिल कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। रजनीश को इलाज के लिए सरायअकिल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात कौशाम्बी कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझा रहा लूट का मामला
रजनीश को जहां पर गोली मारकर लूट की गई थी वह कौशाम्बी, करारी और सरायअकिल कोतवाली के मध्य था। इस वजह से तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में तय हुआ कि जिस स्थान पर घटना हुई है वह कौशाम्बी कोतवाली के अंतर्गत आता है। इस पर कौैशाम्बी कोतवाली पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
ब्राह्मण एकता परिषद ने की पुरोहित की मदद
पुरोहित रजनीश दूबे को गोली मारकर लूट की खबर पर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के सदस्य मौके पर पहुंचे। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंच कर जख्मी रजनीश का हाल जाना। इसके बाद पुलिस अफसरों से फोन पर घटना के खुलासे की मांग की। सौरभ त्रिपाठी के मुताबिक एसपी ने घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद संगठन की तरफ से रजनीश के इलाज के लिए 5100 रुपये की आर्थिक मदद की गई। इस मौके पर अंकित त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, सतेंद्र गर्ग, अजय मिश्र, नीतीश मिश्र, आनंद तिवारी, राहुल मिश्र, श्रवण मिश्रा, सत्यदेव त्रिपाठी, मनदीप अवस्थी, अंशु त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें