फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में करें संरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में करें संरक्षित
विज्ञापन

-बारिश से गिरे कच्चे घरों व फसलों के नुकसान का 48 घंटे में दें मुआवजा
-डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने शनिवार को सयांरा गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण ढहे गरीबों के घरों का सर्वे कराकर सीएम आवास योजना के लिए सूची तैयार करें। साथ ही फसलों की क्षति का आंकलन कराकर 48 घंटे के अंदर सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को पकड़कर संरक्षित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

रात्रि में गोशालाओं से गोवंशों को छोड़ने की शिकायत पर उप मुख्यमंत्री ने सीवीओ को कमेटी बनाकर स्थायी एवं अस्थायी गोशालाओं कानिरीक्षण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाव समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। सीएमओ से कहा कि वह कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कहा कि जनपद में किसानों के लिए नैनो के ड्रोन कैमरों के माध्यम से छिड़काव की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने राइस मिलरों से वार्ता कर धान का उठान कराने के साथ ही विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिया। एक्सईएन विद्युत को तेजी से शिकायतें निस्तारित करने के लिए और पात्रों का कार्ड बनाकर राशन उपलब्ध कराने के लिए कहा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें