फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में घर के अंदर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। भरवारी के मेहता रोड में शुक्रवार शाम एक छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों के मुताबिक किशोर काफी दिनों से मानसिक रोग से पीड़ित था। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बा स्थित मेहता रोड निवासी रामजी केसरवानी किराना के थोक कारोबारी हैं। उनके दो बेटों व एक बेटी में सबसे छोटा बेटा रोहित (15) कक्षा 11 का छात्र था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे रोहित किसी बात को लेकर परिवार वालों से नाराज हो गया था। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक रोहित नीचे नहीं आया तो परिवार वालों को शक हुआ। रोहित के मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर परिवार के सदस्य रोहित के कमरे में गए। देखा कि वह चुल्ले से लटक रहा था। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। रोहित को नीचे उतारा गया। घरवाले रोहित को कस्बे के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर भरवारी चौकी प्रभारी श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी के मुताबिक रोहित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार था। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। देर शाम तक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें