फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के शाहीपर मजरा शेखपुर रसूलपुर निवासी ज्ञान सिंह खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने पिपरी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बहन संजना देवी (25) की शादी तीन वर्ष पहले प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थानांतर्गत मीरापुर गांव निवासी राकेश सिंह के साथ हुई थी। संजना इन दिनों मायका शाहीपर गांव में ही रह रही थी।
रविवार सुबह करीब 10 बजे संजना देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने उसे आननफानन तिल्हापुरमोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य ठीक होने पर प्रसव में समय होने की बात कहकर शाम छह बजे डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन

रात्रि के समय करीब 11 बजे हालत बिगड़ने पर फिर महिला को दोबारा उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने खून की कमी होने की जानकारी दी। आधी रात में गर्भवती की हालत और बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।
परिजन विवाहिता को लेकर पूरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव लेकर वापस लौटे परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम है । शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें