फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कमॡ्चारी संघ के राम सिंह अध्यक्ष और मुकेश मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
Ram Singh elected president and Mukesh minister of Safai Karmachari Sangh - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का चुनाव हुआ। भारी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में राम सिंह को अध्यक्ष, मुकेश कुमार को जिला मंत्री तथा अखिलेश कुमार को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही नव निर्वाचित कमेटी के समर्थक खुशी से उछल पड़े। समर्थकों ने नई कमेटी के पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर जीत का जश्न मनाया।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी महासंघ के चुनाव को लेकर सदर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को सुबह से ही भारी गहमागहमी रही। चुनाव अधिकारी अयोध्या प्रसाद और शिवप्रकाश यादव की देखरेख में सुबह नौ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

तीन बजे तक चले मतदान में कुल 872 वोटरों में से 755 ने ही हिस्सा लिया। साढ़े तीन बजे से शुरू हुई मतगणना में राम सिंह पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में उन्हें 387 मत, संजय वाल्मीकि को 289 तथा लालमन पाल को सिर्फ 62 मतों से संतोष करना पड़ा।
इसी तरह से जिला मंत्री पद पर मुकेश कुमार 142 मतों से विजयी हुए। मुकेश को 312, राज राजेश दिवाकर को 162 तथा राजू को 98 मत मिले। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार 51 मतों से विजयी हुए। अखिलेश के निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश को 181, गौतम प्रसाद को 177 तथा सत्य प्रकाश को 149 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें