फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम को कंटेनर से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
Police team attempts to crush the container - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बेखौफ कंटेनर सवार पशु तस्करों ने शुक्रवार रात कोखराज पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम सरकारी जीप से घेराबंदी कर रही थी, तभी कंटेनर ने टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों ने कंटेनर पर फायरिंग कर गाड़ी रुकवाई और तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन

कोखराज इंस्पेक्टर पीके राय को मुखबिर से पता चला कि इटावा से कंटेनर में गोवंश को तस्करी कर कहीं ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने मलाक भायल के समीप घेराबंदी कर दी। हाईवे पर जैसे ही कंटेनर दिखा पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर कंटेनर चालक ने रोकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी।
इतना ही नहीं तस्कर पीछा कर रही पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गए। बचाव में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग झोंका तब जाकर चालक ने गाड़ी रोकी। घेराबंदी कर कंटेनर सवार सभी लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। कंटेनर से काफी तादात में गोवंश बरामद हुए हैं। देर शाम तक मामले में लिखा पढ़ी नहीं हो सकी थी।

Police team attempts to crush the container- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें