फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली टॉफी से सगी बहनों की मौत का मामला : पड़ोसी झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या केस, भेजा गया जेल

Fri, 18 Aug 2023 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कड़ाधाम के सौरईं बुजुर्ग में जहरीली टॉफी खाने से दो सगी बहनों की मौत व दो की हालत गंभीर होने के मामले में पुलिस ने पड़ोसी झोलाछाप शिवशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मुकदमा टॉफी खाने से बीमार वर्षा के पिता राज कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली टॉफी से दो सगी बहनों की मौत मामले में पुलिस ने पड़ोसी झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी झोलाछाप की पत्नी ने पिछले महीने जहर खा लिया था। उसके विरोध के बावजूद राजकुमार व अन्य पड़ोसियों ने पत्नी को अस्पताल लेकर चले गए थे। तभी से झोलाछाप राजकुमार से रंजिश मानने लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


कड़ाधाम के सौरईं बुजुर्ग में जहरीली टॉफी खाने से दो सगी बहनों की मौत व दो की हालत गंभीर होने के मामले में पुलिस ने पड़ोसी झोलाछाप शिवशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मुकदमा टॉफी खाने से बीमार वर्षा के पिता राज कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ है। राजकुमार के मुताबिक आरोपी शिवशंकर ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी गुड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर उसने दूसरी शादी माया से की, लेकिन उससे भी आरोपी की नहीं बनती थी।

पारिवारिक कलह के चलते करीब डेढ़ महीने पहले माया ने भी जहर खा लिया था। वह दर्द से तड़प रही थी, लेकिन शिवशंकर उसे अस्पताल नहीं ले गया। शिवशंकर के विरोध के बावजूद राजकुमार व पड़ोसी अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए। हालांकि, इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। पत्नी को जबरन अस्पताल पहुंचाने के बाद से ही शिवशंकर राजकुमार से रंजिश रखने लगा था। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन करेगा आरोपी के बच्चों की परवरिश

आरोपी झोलाछाप को दूसरी पत्नी माया से पांच बच्चे हैं। इनमें बेटा शिवम (12), सुलोचना (10), रामजी (8), ध्रुव (5), कार्तिक (3) हैं। पत्नी की मौत पहले ही हो गई। वह खुद पुलिस की गिरफ्त में है। अब घर में सिर्फ बुजुर्ग पिता बुलाकी और पांचों बच्चे ही बचे हैं। ऐसे में इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा, यह भी गांव में चर्चा का विषय बना रहा।

टॉफी और उल्टी का भेजा गया सैंपल

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि जिन रैपरों में जहरीली टॉफी लपेटी गईं थीं, उससे टॉफी का कुछ हिस्सा लगा हुआ है। टॉफी के इस नमूने के साथ ही बच्चों की उल्टी का नमूना भी लिया गया है। इसे प्रयागराज के फाफामऊ स्थित फारेसिंक लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि टॉफियों में कौन सा जहर मिलाया गया था।

देर रात पहुंचे आईजी और एसपी

देर रात आईजी चंद्रप्रकाश ने सौंरई बुजुर्ग पहुंच कर घटना की पड़ताल की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ थे। अफसरों ने ग्रामीणों और पीड़ित बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। जहां पर टॉफियां फेकीं गईं थीं, उस जगह का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें