फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने के लिए भटक रहे लोग, आगे नहीं आ रहे निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से 18 से 59 साल आयु के करीब 22 हजार लोगों को तीसरा डोज लेने के संबंध में मेसेज आया है। लेकिन यह डोज निजी अस्पतालों में 150 रुपये देकर लगवानी होगी। मुसीबत ये है कि महीने भर से ज्यादा का वक्त गुजरने के बावजूद जिले के किसी भी निजी अस्पताल ने अभी तक वैक्सीन लगाना तो दूर स्वास्थ्य विभाग में आवेदन तक नहीं किया है। ऐसे में लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 18 से 59 साल आयु वर्ग की अनुमानित जनसंख्या करीब 9.76 लाख है। वहीं, इस वर्ग के 10.69 लाख लोगों को पहला टीका लग चुका है। 9.13 हजार से अधिक को दूसरा डोज भी लग गया है। 21,647 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्हें दूसरा डोज लिए 9 महीने से अधिक समय हो गया है।पोर्टल से मोबाइल फोन पर संदेश मिलने के बाद ये लोग सरकारी अस्पतालों पर जाते हैं। लेकिन वहां तैनात टीमें निजी अस्पतालों में जाकर तीसरा डोज लगवाने की सलाह देती हैं। ऐसे ही हजारों लोग इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बूस्टर डोज नहीं लग पा रहे हैं। जिले के निजी अस्पतालों के लचर रवैया से यह परेशानी बड़ी हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि शासन से इस तरह के आदेश हुए करीब एक महीना बीत गया है। लेकिन निजी अस्पतालों में टीकाकरण शुरू नहीं हो सका है, जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
निजी अस्पतालों को लगाने हैं तीसरा डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि शासन ने 18 से 59 साल आयु वर्ग को तीसरा डोज लगाने के लिए निजी अस्पतालों को आदेशित किया गया है। 150 रुपये/डोज के हिसाब से टीकाकरण होना है। इस संबंध में अस्पतालों से पत्राचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें