पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव के पास सोमवार रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव के पास सोमवार रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
विज्ञापन
दुर्गापुर निवासी ब्रह्मदेव (30) खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम को वह किसी काम के सिलसिले में बाइक लेकर नेवादा बाजार गया था। लौटते समय वह जैसे ही दुर्गापुर गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार गोविंद शुक्ला (30) व विष्णु (35) की बाइक से टकरा गया।
हादसे में ब्रम्हदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गोविंद शुक्ला और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास रहे लोगों ने घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।