फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात छह साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची का परिवार घर आए रिश्तेदारों की आवभगत में व्यस्त था। दर्द से तड़प रही मासूम के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। खून से लथपथ बच्ची ने घर जाकर आपबीती बताई तो परिवार के लोग दंग रह गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार के यहां चार दिन पहले शादी थी। शुक्रवार को चौथी का कार्यक्रम था। परिवार के लोग घर आए रिश्तेदारों के स्वागत में व्यस्त थे। इस बीच रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाला युवक परिवार की एक छह साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। हवस मिटाने के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने आपबीती बताई तो परिवार के लोग दंग रह गए। मासूम के प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो बच्चों का पिता है आरोपी
मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा है। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा है। इंस्पेक्टर सैनी तेज प्रताप सिंह का कहना है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें