फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रधानाचार्य ही कराएंगे खेल और शारीरिक शिक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं

Mon, 16 Jan 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच कराई जाएंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार इंटरमीडिएट की खेल और शारीरिक शिक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य ही कराएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अपर सचिव ने इस बाबत दिशा-निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रयागराज मंडल में दूसरे चरण में 29 जनवरी से 5 फरवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षक की नियुक्ति परिषद द्वारा की जाएगी। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होगी और उसकी रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी। जिसे मांगे जाने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में आंतरिक और बाह्य परीक्षक अलग-अलग अंक निर्धारित करेंगे। इसमें 50 प्रतिशत अंक आंतरिक और 50 प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। बताया कि हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा पिछले साल की तरह इस बार भी आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट पर आधारित होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा उनके अग्रसारण केंद्र पर कराई जाएगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य के संपर्क में रहें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षाएं आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य नैतिक खेल, शारीरिक शिक्षा और इंटर के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें