फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित डीसीएम ट्रक से भिड़ा, ड्राइवर गंभीर

Wed, 28 Feb 2024 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के समीप हाइवे में मार्ग हादसे के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
अनियंत्रित डीसीएम ट्रक से भिड़ा, ड्राइवर गंभीर
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली के अजुहा के पास हुआ हादसा
फोटो-1
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। नवीन मंडी के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक और डीसीएम की टक्कर हो गई। घटना में डीसीएम चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के अटसराय निवासी बबलू डीसीएम चालक है। मंगलवार रात वह कानपुर से डीसीएम लेकर प्रयागराज जा रहा था। अजुहा स्थित नवीन मंडी के पास सामने चल रहे ट्रक ने अचानक से गाड़ी में ब्रेक लगा दी। इससे अनियंत्रित डीसीएम ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में बबलू को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बबलू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें