फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : प्रेमी के साथ मिलकर मां ने मासूम बेटे के अपहरण की रची थी साजिश

Fri, 17 Sep 2021 04:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पुलिस ने आरोपियों की साजिश का खुलासा कर साजिश रचने वाली आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तर कर लिया है। बताया जाता है इसके पहले भी इस तरह की साजिश रची जा चुकी थी।
विज्ञापन
Mother along with lover had hatched a conspiracy to kidnap innocent son - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायट मैदान से दो दिन पहले अगवा मासूम साहिल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। मासूम को उसकी मां ने साजिश के तहत अपने प्रेमी के साथ अगवा कराया था। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी जगदीश की शादी पांच साल पहले औधन गांव की शालू के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा साहिल (4) है। जगदीश बाहर रहकर कमाता है। उसकी मां को वृद्धा पेंशन मिलती है। पिछले दिनों जब वह घर आया तो पता चला कि मां को तीन साल से पेंशन ही नहीं मिल रही है।

इसी बात की जानकारी करने के लिए मंगलवार को वह अपनी पत्नी शालू, बेटे साहिल व मां के साथ विकास भवन आया था। पत्नी व बेटे को विकास भवन के समीप बने कचहरी के अस्थाई लॉकअप के पास रोककर वह मां के साथ विकास भवन चल गया। कुछ देर बाद लौटा तो देखा पत्नी रो रही थी और बेटा वहां नहीं था।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि वह बेटे को सड़क पर खड़ा करके लघुशंका करने चली गई थी। इस बीच बच्चा कहां गया? इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। नगर कोतवाली में मासूम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बरामदगी में जुट गई। बृहस्पतिवार को पुलिस आफिस में प्रेस वार्ता कर एसपी राधेश्याम ने मासूम की बरामदगी के बारे में जानकारी दी।

बताया कि मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर सर्विलांस की मदद से मासूम साहिल को बरामद कर लिया है। मासूम को उसकी मां ने साजिश के तहत बहराइच जनपद के मतीपुर थानांतर्गत बगहा गांव निवासी अपने प्रेमी देवी प्रसाद से अगवा कराया था। बच्चे के बाद वह खुद उसके साथ भागने के फिराक में थी।

पुलिस टीम ने मासूम समेत अपहर्ता को अल्लीपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। वह बच्चे को एक ऑटो से लेकर भरवारी की तरफ जा रहा था। देवी के बयान पर मासूम की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया।

इससे पहले भी दो बार प्रेमी के साथ भाग चुकी है मासूम की मां
पुलिसिया छानबीन में पता चला कि पति-पति के बीत रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं है। इससे पहले भी शालू अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। शादी के पांच वर्ष के दौरान शालू का पति से करीब साल भर तक अलगाव भी रहा। हालांकि बाद में रिश्तेदारों ने पंचायत कर दोनों को फिर से मिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें