कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने आई चायल विधायक पूजा पाल व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल
- फोटो : KAUSHAMBI
विधान सभा चुनाव की मतगणना के दौरान नवीन मंडी ओसा में हुए बवाल, मारपीट व फायरिंग के मामले को लेकर सदर कोतवाली में दर्ज चार सौ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर मामले में सोमवार को सिराथू से निर्वाचित विधायक पल्लवी पटेल व चायल विधायक पूजा पाल ने डीएम-एसपी से मुलाकात की।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीणा को दिए पत्र में दोनों विधायकों ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बेवजह किसी सपा कार्यकर्ता को परेशान ना किया जाए। घटना के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी में जो भी दोषी हो उस पर ही कार्रवाई की जाए। इसके अलावा दोनों विधायकों ने निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए चुनाव आयोग व जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। इस दौरान एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।