फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाथ और पैरों में मामूली चोट, सिर पर दिए गए थे जसवंत को गहरे जख्म

Wed, 13 Sep 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ और पैरों में मामूली चोट, सिर पर दिए गए थे जसवंत को गहरे जख्म
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला
परिजनों संग आरोपियों के रिश्तेदार भी घर छोड़ कर फरार
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रेमिका से मिलने गए युवक के हाथ और पैरों पर हल्की चोटें थीं, जबकि हत्यारोपियों ने सिर और चेहरे पर सबसे ज्यादा वार किए गए थे। यही जख्म उसकी मौत की वजह बने। घटना के बाद से न केवल आरोपी पिता-पुत्र के परिजन, बल्कि रिश्तेदार भी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर के बढ़इयापुर में ब्याही अपनी प्रेमिका से शनिवार को मिलने पहुंचे कोखराज के गरीब का पूरा निवासी जसवंत (20) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। छानबीन के बाद इस वारदात में मृतक के गांव के ही रहने वाले प्रेमिका के पिता छेदीलाल और भाई मिथुन का हाथ मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। कई बार पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। परिजन ही नहीं, जिले और गैर जनपदों में रहने वाले आरोपियों के कई नाते-रिश्तेदार भी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर गहरी चोट लगना बताया गया है। मृतक के शरीर पर सबसे ज्यादा जख्म भी सिर पर पाए गए। जबकि, उसके हाथ और पैरों पर चोटें कम थीं। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन लगातार जारी है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें