फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी न मिला पत्नी सुख: धूमधाम से गई बरात, फिर लिए सात फेरे; सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत ने हिला दिया

Sat, 02 Mar 2024 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार शाम को बिरादरी के मुखिया के पास मामला पहुंचा। यहां बिरादरी की पंचायत में लेनदेन कराकर मामला रफादफा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जन्म के समय सामान्य थी।
विज्ञापन
युवक की हुई ट्रांसजेंडर संग शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमधाम से बरात गई और शादी के बाद जब दुल्हन घर पहुंची तो दूल्हा ठगा रह गया। सुहागरात के दिन पता चला कि दुल्हन ट्रांसजेंडर है। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना लड़की पक्ष को दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और गलती मान ली। बिरादरी की पंचायत में वर पक्ष को खर्च देकर मामले को रफादफा किया गया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र से युवक बरात कौशाम्बी जनपद के एक गांव में गई थी। शुक्रवार को धूमधाम से शादी हुई और दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। सुहागरात में पति ठगा रह गया। पता चला कि दुल्हन ट्रांसजेंडर है। इसकी जानकारी पर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शनिवार सुबह इसकी सूचना वर पक्ष ने वधू पक्ष को दी। वधू पक्ष के परिजन चुपके से आए और मामले को दबाने की विनती करने लगे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को बिरादरी के मुखिया के पास मामला पहुंचा। यहां बिरादरी की पंचायत में लेनदेन कराकर मामला रफादफा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जन्म के समय सामान्य थी। 10 वर्ष में बीमारी के बाद जब उपचार हुआ तो अचानक उसके शरीर में परिवर्तन होने लगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय गन गई है। घटना के बाद ट्रांसजेंडर दिल्ली चला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें