Kaushambi : मृतका चंदा की मां श्रीमती सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
श्रीमती के मुताबिक सप्ताह भर पहले चंदा ने फोन करके बताया था कि मिरदहन का पुरवा में पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें एक मौलवी ने चंदा को धर्म परिवर्तन करने को कहा। बेटी के इन्कार करने पर पंचायत में चंदा के साथ मारपीट की गई। पंचायत में आबिद अली, तरन्नुम बानो, तबस्सुम, हुसैन, वाजिद अली, अली अहमद, महमूद खान, महबूब, कुदरत, बन्ने, नवाब सहित तकरीबन 100 लोग मौजूद थे।
मंगलवार रात फोन पर पता चला कि चंदा की तबीयत खराब है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार को जब आरिफ उसका शव लेकर आषाढ़ा पहुंचा तो मौके पर भीड़ जुट गई थी। इसके बाद मौका पाकर आरिफ भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदा के गले पर स्याह निशान थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया आरिफ दोषी है। मामले में हत्या और धर्म परिवर्तन की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में जिन लोगों की भूमिका प्रकाश में आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी