संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि उप निबंधक सिराथू प्रत्येक दस्तावेज में कमियां निकालकर वकीलों को परेशान करते हैं। इसके बाद अवैध वसूली करके उसी दस्तावेज को पंजीकृत किया जाता है।
तहसील के उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेजों में कमियां निकाल कर अवैध वसूली किए जाने पर सोमवार को अधिवक्ता भड़क उड़े। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेंद्र धर द्विवेदी की अगुवाई में पहुंचे वकीलों के समूह ने नारेबाजी करते हुए निबंधक कार्यालय में ताला जड़ दिया। वकीलों का गुस्से को देखकर कार्यालय के कर्मचारी वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि उप निबंधक सिराथू प्रत्येक दस्तावेज में कमियां निकालकर वकीलों को परेशान करते हैं। इसके बाद अवैध वसूली करके उसी दस्तावेज को पंजीकृत किया जाता है।
साथ ही बैनामा में विक्रेता द्वारा अंकित अंश के क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर स्टांप की कमी बता दी जाती है। उप निबंधक की इस मनमानी से आम जनमानस में विरोध व्याप्त है। आए दिन की इस व्यवस्था से काश्तकार आजिज आ चुके हैं। क्रय व विक्रय एवं अन्य दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर अवैध धन वसूली की जाती है।
विज्ञापन
जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बसंत सिंह, श्यामलाल पाल, जयदीप पांडेय, संजीव मिश्रा, सुमित कुमार, शिवसेवक अग्रहरि, अंसार अहमद, गिरिजेश मिश्रा , ब्रजेश सिंह, गुलाम कादिर , इश्तियाक अहमद , संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।