फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मजदूर की दांत से नाक काटी, छीन लिए 16 हजार रुपये

Wed, 26 Jun 2024 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सैदपुर गांव में पिटाई से जख्मी रामप्रकाश निषाद। संवाद
विज्ञापन
मजदूर की दांत से नाक काटी, छीन लिए 16 हजार रुपये
विज्ञापन

- पिपरी के सैदपुर बालू घाट में हुई घटना, शिकायत पर पुलिस कर मामले की जांच
फोटो-4
संवाद न्यूज एजेंसी

चायल। पिपरी कोतवाली के सैदपुर बालूघाट के समीप मंगलवार को पैसा लेकर घर जा रहे मजदूर पर युवक ने हमला कर दिया। मजदूर की नाक को दांत से काट लिया और रुपयों से भरा थैला लेकर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सैदपुर गांव निवासी रामप्रकाश निषाद यमुना घाट पर साथी मजदूरों के साथ ट्रकों में बालू लादने का काम करता है। मंगलवार रात वह साथी मजदूरों के बालू लोडिंग का पैसा लेकर पैदल घर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे मिला और उससे जबरन थैला छीनने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने दांत से उसकी नाक काट ली। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस पर आरोपी 16 हजार रुपये से भगा थैला लेकर भाग निकला। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीण उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें