फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से छेड़खानी से भड़का कोतवाली का फालोवर, मेस बंद

विज्ञापन
Kotwali's follower flared up due to molesting wife, mess closed
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली में तैनात फालोवर ने पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से तंग आकर काम करना बंद कर दिया है। उसका आरोप है कि कोतवाली के सिपाही उसकी पत्नी से छेड़खानी करते हैं। परेशान फालोवर ने रविवार को पत्नी के साथ एसपी से मिलकर शिकायत की है। पीड़ित ने थाने के तीन सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी राधेश्याम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति चौकीदार है। इसके साथ ही वह पिपरी कोतवाली के मेस में खाना बनाने का काम करता है। रविवार को एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि कोतवाली में तैनात एक दीवान उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है।
पिछले एक सप्ताह से दीवान रात में उसके घर पहुंच कर दरवाजा खोलने के लिए कहता है। इस बात का उसने विरोध किया तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कुछ दिन बाद मामला शांत हुआ तो आरोपी पुलिसकर्मी ने अपने दो अन्य साथियों से मिलकर फालोवर पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिसकर्मियों की इस हरकत से नाराज फालोवर ने कोतवाली के मेस में काम करना बंद कर दिया है। मामले को लेकर एसपी राधेश्याम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के मेस में 24 घंटे से नहीं बना खाना
कोतवाली में तैनात सिपाहियों की ज्यादती से माहौल खराब है। पिछले 24 घंटे से कोतवाली के मेस में खाना नहीं बना है। इसे लेकर कोतवाली में तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। कुछ पुलिसकर्मियों ने तो स्थानीय होटल और ढाबों का सहारा लिया तो कुछ लोगों ने मेस में अपने हाथ से खाना बनाया। पिपरी इंस्पेक्टर ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें