फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : स्नान करने गए सहकारी समिति के सचिव गंगा में डूबे, देर शाम तक खोजते रहे गोताखोर

Sun, 14 Nov 2021 06:52 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गंगा में डूबा - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के फतेहपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए सहकारी समिति के सचिव नदी में डूब गए। सूचना के बाद पहुंचे परिजन और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों खोजबीन कराई। लेकिन शाम तक सचिव का पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के चौराडीह गांव निवासी मुन्नू मिश्रा (60) चायल विकास खंड के सुधवर फरीदपुर गांव स्थित सहकारी समिति के सचिव हैं। वह कार्तिक महीने के प्रत्येक रविवार को गंगा स्नान के लिए पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट पर जाते हैं।

रविवार सुबह करीब नौ बजे वह नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान अचानक वह गहरे पानी में समा गए। जब काफी देर तक वह नदी से बाहर नहीं निकले तो घाट पर मौजूद रहे लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पाकर परिजन भी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे सचिव की खोजबीन करने लगे। स्थानीय पुलिस के साथ गोताखोरों की टीम लगी रही। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें