फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : पीएम आवास बेचने वाले के खिलाफ एफआईआर के आदेश

Sat, 20 Nov 2021 06:54 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिलास्तरीय समाधान दिवस शनिवार को चायल तहसील में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 88 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमे नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। जबकि शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है। डीएम ने चायल कस्बे में प्रधानमंत्री आवास बेचने और उसे किराएदारी पर उठाने की शिकायत मिलने पर लाभार्थी के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिया।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे चायल तहसील में पहुंचे जिलाधिकारी सुजीत कुमार सिंह के सामने पहुंचे अधिकतर फरियादियों ने भूमिधरी और पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। पकसराई निवासी नंद किशोर और भैया लाल ने लेखपाल के खिलाफ शिकायत किया कि उसकी भूमिधरी पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। शिकायत करने पर उसकी भूमि खाली नहीं कराई जा रही है। इसी प्रकार सरायअकिल के बरई निवासी महिला जयलता त्रिपाठी ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी भूमधरी पर मोहल्ले के ही लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

पीड़िता ने सरायअकिल पुलिस पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। इसी प्रकार सरायअकिल के ही फकिराबाद निवासी मायादीन, चौबे, सैकू लाल आदि लोगों ने बताया कि उनकी भूमिधरी पर प्रयागराज के भूमाफिया जबरन कब्जा कर रहें है। इसी प्रकार चरवा कस्बे के नीता देवी, सुखलाल आदि लोगों ने अपने बेघर होने का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास के लिए फरियाद लगाई है।
विज्ञापन


चरवा के कूड़ापुर निवासी धीरेंद्र सोनकर ने गांव में अम्बेडकर पार्क और खेल के मैदान की मांग किया है। चायल कस्बे के लोगों ने ईओ और डूडा विभाग के अफसरों के खिलाफ शिकायत किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में खेल करके अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया है। स्थित यह है कि योजना में शामिल किए गए अपात्र लोग अपने आवास को बेंच रहें है। कस्बे में आधा दर्जन लोगों ने आने आवास को बेंच दिया है जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों ने आवास को किराए पर दे दिया है।

शिकायत को लेकर तल्ख हुए डीएम ने ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए रिकवरी कराने का आदेश ईओ को दिया है। समाधान दिवस में कुल आई 88 शिकायतों में से भूमि पर अवैध कब्जा, चकरोड निर्माण और पानी की समस्या को लेकर आई नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, सीडीओ शशिकांत, सीएमओ और एसडीएम सहित अन्य विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें