कोखराज कोतवाली के नरायणपुर सैलाबी गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। मारपीट व पथराव की घटना में दरोगा सहित दो सिपाही जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिराथू की अगुवाई में पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में कांबिग कराई तो तीन लोग पकड़े गए। घटना में शामिल रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
नरायणपुर सैलाबी गांव के नबी आलम, सुल्तान अली, शेर अली ने पिछले दिनों सिराथू एसडीएम के यहां अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सिराथू एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने रविवार को जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो शिवजीत मिश्रा व लेखपाल रियाज अहमद को मौके पर भेजा था। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश के लिए कोखराज पुलिस से मदद ली। इस इस इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने एक दरोगा व दो सिपाहियों तो टीम के साथ भेजा।
राजस्व विभाग की टीम जैसे ही कछार की जमीन की पैमाइश करने लगी तभी विपक्षियों ने लाठी डंडों से लैश होकर हमला बोल दिया। इस दौरान सुरक्षा में लगे कोखराज कोतवाली के दरोगा रमाशंकर सरोज व दो सिपाहियों को बीच-बचाव करने में चोट आई है।
गांव में बवाल की सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर बलराम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गांव में कांबिंग कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव के ज्यादातर लोग फरार हैं। इस बाबत सीओ का कहना है कि बवाल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। दो भी दोषी होगा. उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।