कोखराज कोतवाली के शहजादपुर पुलिस चौकी के समीप शनिवार किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए। शोरगुल सुन स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली भेज दिया है।
चौकी प्रभारी गौरव द्विवेदी ने बताया कि इलाके में किन्नरों ने कुछ ग्रुप लोगों के यहां बधाई आदि गाकर पैसा लेते हैं। सोमवार को एक ग्रुप की रेशमा व दूसरे पक्ष की मुस्कान पक्ष के पीछ विवाद हो गया। दोनों तरह से जमकर मारपीट हुई।
इस बीच किसी स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहां क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही थी। देर शाम तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी।