फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: प्रतिबंधित मांस के साथ मंझनपुर के निवर्तमान चेयरमैन समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 09 Jun 2021 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल, बसपाइयों ने घेरा एसपी दफ्तर
विज्ञापन
एसपी आफिस का घेराव करते बसपाई। - फोटो : कौशाम्बी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने के आरोप में मंझनपुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन एवं बसपा नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार में 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद करने का भी दावा किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। इसे लेकर बसपाइयों ने एसपी दफ्तर का घेराव कर निवर्तमान चेयरमैन के रिहाई की मांग की।

विज्ञापन



मंझनपुर कोतवाली के प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि मंगलवार को वह गश्त पर थे। पता चला कि कुछ लोग पतौना पुल के समीप कार लेकर खड़े हैं। गाड़ी में प्रतिबंधित मांस रखा हुआ है। वह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही तस्कर भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी से पुलिस ने 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने कार सहित मांस को कब्जे में लिया। पकड़े गए आरोपितों में बसपा नेता एवं मंझनपुर नगर पंचायत (इस समय नगर पालिका) के निवर्तमान चेयरमैन महताब आलम, अतीक अहमद, अनवर हुसैन निवासी लाल गोपालगंज का मजरा इमामगंज थाना नवाबगंज प्रयागराज, लल्लू उर्फ रईस निवासी चकनगर द्वितीय, वैश अहमद निवासी चकनगर प्रथम मंझनपुर शामिल हैं।


पुलिस ने सभी को कोतवाली लाकर मामला दर्ज किया। इसके बाद बुधवार को चालान न्यायालय में भेज दिया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इधर निवर्तमान चेयरमैन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष संतोष गौतम की अगुवाई में बसपा के दर्जन भर नेताओं ने पहले कोतवाली और फिर बाद में एसपी आफिस का घेराव किया। एसपी से मिलकर निवर्तमान चेयरमैन के रिहाई की मांग की।

नंबर प्लेट बदलकर की जा रही थी तस्करी

मंझनपुर। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने कार की नंबर प्लेट बदल रखी थी। ई-एप से चेक करने पर पता चला कि सैंट्रो कार पर लगा नंबर प्लेट पश्चिमशरीरा निवासी पुष्पराज के नाम दर्ज है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए हर बार गाड़ी का नंबर बदल देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें