फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : शिक्षामंत्री का पुतला फूंकने के मामले में सछास के जिलाध्यक्ष समेत 20 पर मुकदमा

Sat, 22 Jun 2024 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मंझनपुर चौराहे में प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया था। आरोप था कि सरकार कोई भी परीक्षा सुचितापूर्ण तरीके से नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरण के विरोध में शिक्षामंत्री का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा (सछास) के जिलाध्यक्ष सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे में 15 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मंझनपुर चौराहे में प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया था। आरोप था कि सरकार कोई भी परीक्षा सुचितापूर्ण तरीके से नहीं करा पा रही है।

विज्ञापन



लगभग सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं। इससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर शिक्षामंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। इधर, बिना अनुमति प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने सछास के जिलाध्यक्ष राजू सिंह पटेल, पार्टी नेता शिव लोधी, उत्तम यादव, गोविंद सरोज, नवीन चौरसिया व 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि वीडियो देखकर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें