फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi Accident News : कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, घटना के बाद चालक फरार

Mon, 04 Dec 2023 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पंछीलाल कुशवाहा रविवार की शाम भीटी गांव दावत खाने अपनी बाइक से गए थे। निमंत्रण से लौटते समय कार की टक्कर से वह गंभीर रूपसे घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
हादसा।सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीटी गांव के पास जीटी रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग की पहचान पंछीलाल कुशवाहा (70) निवासी चरवा थाना क्षेत्र के रैयादेह माफी गांव के रूप में हुई। बेटे की सूचना पर संदीपन घाट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


पंछीलाल कुशवाहा रविवार की शाम भीटी गांव दावत खाने अपनी बाइक से गए थे। निमंत्रण से लौटते समय कार की टक्कर से वह गंभीर रूपसे घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर जा गिरे। जब तक लोग कुछ समझ पाते बुजुर्ग की सांसें थम गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें