फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KAUHAMBI : महज सेेर भर आटे के लिए छोटे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला

Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
बात सवा सेर की भी नहीं, महज सेर भर आटे की है। ऐसे वक्त में जब शहर में एक करोड़ के फ्लैट हाथों-हाथ बिक जा रहे हों, शोरूम पर गाड़ियों की बुकिंग के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है, तब कौशाम्बी के चक हिंगुअत गांव में महज सेर भर आटे के लिए युवक ने अपने छोटे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला करारी थाना क्षेत्र के चक हिंगुई गांव का है। यहां रहने वाला मेराज(28) अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था। उसकी मां बड़े बेटे बबलू के साथ रहती है। शुक्रवार दोपहर मेराज के घर से आटा चोरी हो गया। आटा चोरी का आरोप लगाते हुए उसने मां से विवाद शुरू कर दिया।

जानकारी मिलने पर बड़ा भाई बबलू भी आ गया। उसने मां का बचाव करते हुए मेराज को फटकारा तो बात बढ़ गई और दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए। आरोप है कि इसी दौरान बबलू ने घर मे रखा चाकू निकाल कर मेराज के सीने में घोंप दिया। हमले में मेराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो उस पर फिर वार किए। शोरगुल पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मेराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां देर रात इलाज के दौरान मेराज की मौत हो गई। पुलिस ने मेराज की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। करारी एसओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

समाज में बढ़ रहा है आर्थिक असंतुलन
इस घटना को समाजशास्त्री समाज में बढ़ रहे आर्थिक असंतुलन के उदाहरण के रूप में देखते हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर आशीष सक्सेना कहते हैं कि भले ही तमाम दावे किए जा रहे हों लेकिन इस तरह की घटनाएं यही बताती हैं कि समाज में आर्थिक असंतुलन बढ़ता ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें