फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत से मिला इंसाफ, अपनों से हार गई दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली इलाके के एक गांव में दुष्कर्म का शिकार महिला अदालत में इंसाफ की जंग जीत गई, लेकिन अपनों से हार गई। दुष्कर्म में आरोपी का दोषसिद्ध होने के बाद कोर्ट ने 10 साल की सजा सुना दी। जब दोषी को जेल हो गई तो ससुराल वाले विवाहिता से नाराज हो गए। ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत महिला ने बृहस्पतिवार को पुलिस से की।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना है 2013 को एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करकर लिया। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। वर्ष 2015 को दुष्कर्म की शिकार किशोरी की शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले आरोपी से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन उसने सुलह से इनकार कर दिया। इस बीच विवाहिता के तीन बच्चे हुए। विवाहिता के पिता का कहना है अदालत ने मंगलवार को दोषी को 10 साल की सजा सुनाई। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। युवक के जेल जाते ही ससुराल वाले नाराज हो गए। बुधवार को उन्होंने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती बताई तो परिवार के लोग सन्न रह गए। बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल से मारपीट कर निकाले जाने की जानकारी नहीं है। फिलहाल, इस बाबत कौशाम्बी कोतवाली से पता किया जाएगा। शिकायत मिली है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें