फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ व लंबी कूद में ज्ञान चंद्र और पिंकी अव्वल

Tue, 20 Nov 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएलएड के  22 कॉलेजों के प्रशिक्षुओं ने प्रतियोगिता प्रतिभाग किया।  एथलेटिक्स में दौड़, खो-खो, डिस्कस थ्रो, योगा के बीच प्रतियोगिता हुई। डायट के प्रशिक्षु  पुरुष वर्ग में ज्ञान चंद्र व महिला वर्ग में पिंकी सिंह ने 100, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। डायट के ही अनंत प्रताप सिंह ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। डायट की छात्राओं ने भी महिला खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सीटू ने  खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने की। डायट प्राचार्य कुबेर सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ एके श्रीवास्तव, प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह डॉ संदीप तिवारी, एके सिंह, संजय भद्र, बीडी मिश्रा, डॉ नरेंद्र कुमार, अर्मा देवी, अमरेश पांडेय, विनोद  तिवारी, अभिषेक कुमार पांडये, सत्येंद्र सिंह, अनंत प्रताप सिंह, अजीत कुमार, अंकित पटेल, शुभम ठाकुर, सुधाकर  सिंह, रवि सिंह,  मंजेश सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, लालमन भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें