सरायअकिल कोतवाली के बहुंगरा गांव की संजू देवी ने बताया कि उसकी शादी 15 मई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ बकोढ़ा गांव के उमेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद पति उमेश, सास राजकुमारी और जेठानी दहेज में एक लाख रुपये की मांग करके प्रताड़ित करने लगे।
30 जुलाई 2021 को ससुरालियों ने उस पर हमला किया। एक अगस्त 2021 को जब उसके भाई राहुल व छोटू नागपंचमी त्योहार पर उससे मिलने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को मामले की शिकायत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।