आईजी चंद्रप्रकाश ने कहा कि माफिया अतीक के गैंग का सफाया किया जाएगा। अतीक के लिए जो लोग भी काम करते हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मिली है जो कि माफिया अतीक की प्लाटिंग करता था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
आईजी चंद्रप्रकाश ने कहा कि माफिया अतीक के गैंग का सफाया किया जाएगा। अतीक के लिए जो लोग भी काम करते हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मिली है जोकि माफिया अतीक की प्लाटिंग करता था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आईजी शुक्रवार को जिले के वार्षिक निरीक्षण के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि माफिया के गैंग से जुड़े कुछ लोग कौशाम्बी के भी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आईजी चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध मिली है। पता चला कि वह माफिया की प्लाटिंग करता था।
उन्होंने इंस्पेक्टर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि इस बाबत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को बता दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कौशाम्बी जिले में अवैध खनन में यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लापता गनर एहतेशाम का मांगा रिकार्ड
अतीक के सांसद रहते उसकी सुरक्षा में पुरखास गांव का सिपाही एहतेशाम तैनात था। अतीक के जेल जाने के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं आया। आईजी ने एहतेशाम के बाबत रिकार्ड जुटाने का निर्देश दिया है।