फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसान को कागज की गड्डी थमाकर टप्पेबाजों ने 25 हजार उड़ाए

Fri, 17 Mar 2023 08:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को कागज की गड्डी थमाकर टप्पेबाजों ने 25 हजार उड़ाए
विज्ञापन

- अजुहा कस्बे के बैंक ऑफ ब़ड़ौदा के समीप शुक्रवार दोपह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। बैंक ऑफ बड़ौदा की अजुहा शाखा से पैसा निकलाने आए किसान को झांसे में लेकर टप्पेबाजों ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। टप्पेबाजों ने किसान को कागज की गड्डी देते हुए बताया था कि उसमें 70 हजार रुपये हैं। ठगी के शिकार किसान की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के ककराली मजरा धुमाई गांव निवासी शिव लखन किसान है। उनका कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उनका बचत खाता है। शुक्रवार को उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपया निकाले और कुर्सी पर बैठकर रुपया गिनने लगे। आरोप है कि इस दौरान दो लोग पहुंचे और 500 रुपये का छुट्टा मांगा। इसके बाद वह लोग शिव लखन को बातों में उलझाकर बैंक से बाहर लाए। यहां एक व्यक्ति ने शिवलखन की एक पोटली देते हुए कहा कि इसमें 70 हजार हैं। वह यह पोटली अपने पास रख ले और अपना 25 हजार रुपया उसे दे दे। बताया कि उन्हें रुपये किसी के खाते में डालने में हैं। झांसे में आए शिवलखन ने रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों युवक बैंक से रफूचक्कर हो गए। काफी देर इंतजार के बाद जब युवक नहीं आए तो शिवलखन ने पैकेट खोल कर देखा। पैकेट में नोट की जगह कागज की गड्डी थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया। फिलहाल टप्पेबाजों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें