IG inspected police line, SP office, instructed to expedite the disposal of pending investigations
- फोटो : KAUSHAMBI
आईजी राकेश सिंह ने शुक्रवार को एसपी आफिस व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन मे रिक्रूट की परेड देखी। इसके बाद बैरक व मेस का भी निरीक्षण किया। 112 पुलिस को मिलने वाली किट की जांच करने के बाद प्रिजन वैन भी देखा। पुलिस लाइन में मिलीं खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
एसपी ऑफिस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए आईजी ने बताया कि पुलिस लाइन का निरीक्षण के दौरान आरटीसी कैसे सिखाई जा रही है, इसकी भी जांच की। उन्होंने मेस व बैरक का भी निरीक्षण किया। कई जगह खामियां मिलीं। एसपी को तत्काल खामियां दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। प्रिजन वैन का निरीक्षण कर उसमें लगे सीसीटीवी को चेक किया। एमटी शाखा का भी निरीक्षण किया। एसपी कार्यालय के सभी पटलों की भी जांच की गई। पुलिसकर्मियों की समस्या व पेंशनरों की समस्याओं की भी जानकारी ली।
इस दौरान अभिलेखों का रखरखाव भी देखा गया। लंबित मामलों को अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किया गया। महिला उत्पीड़न में संजीदगी बरतने का निर्देश दिया। चुनावी तैयारियों के बाबत भी जानकारी ली है। इस मौके पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, एएसपी समर बहादुर, सीओ डॉ. केजी सिंह, सीओ चायल श्यामकांत मौजूद रहे।