फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : जहरीले सर्प से स्टंट करना पड़ा भारी, सांप को तो मार डाला, अपनी जान भी गवां दी

Wed, 14 Sep 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

अजुहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में श्रवण कुमार (35) अपनी पत्नी नीतू के साथ रहता था। नीतू के मुताबिक मंगलवार रात उसकी डेढ़ माह की बेटी चारपाई पर सो रही थी और वहीं जमीन पर श्रवण सो रहा था।
विज्ञापन
सर्पदंश से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप के साथ स्टंट करना एक युवक की मौत का सबब बन गया। सर्पदंश के शिकार युवक ने इलाज कराने के बजाय पहले सांप को बिजली के प्लास से कूंचना शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए सांप ने दोबारा उसे डस लिया। युवक सांप की जान लेने में तो कामयाब हो गया लेकिन खुद की भी जान नहीं बचा सका।

विज्ञापन



अजुहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में श्रवण कुमार (35) अपनी पत्नी नीतू के साथ रहता था। नीतू के मुताबिक मंगलवार रात उसकी डेढ़ माह की बेटी चारपाई पर सो रही थी और वहीं जमीन पर श्रवण सो रहा था। रात करीब तीन बजे श्रवण के पैर में सर्प ने डस लिया। उस दौरान श्रवण ने सोचा कि शायद चूहे ने काटा है। इसे नजर अंदाज कर वह लघुशंका के लिए चला गया। वापस लौटने पर देखा कि जहां वह सो रहा था पास में ही सांप पड़ा था। श्रवण को लगा कि इसी सर्प ने उसे डसा है। पहले उसने डंडा खोजा लेकिन बाद में खुद बिजली वाला प्लास लेकर सांप को पकड़ने लगा।


इस पर गुस्साए सांप ने श्रवण के हाथ में भी डस लिया। श्रवण ने सांप को मार गिराया लेकिन उसकी भी हालत बिगड़ने लगी थी। पत्नी बाहर निकल कर शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। श्रवण को झाड़-फूंक के लिए कोरू गांव ले जाया गया, जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद श्रवण की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें