तालिब फाटक के इधर (मंझनपुर की तरफ) रुक गया और हिना फाटक पार करके दूसरी तरफ जाने लगी। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसका शव बोगी में फंस गया।
स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार दोपहर रेलवे लाइन पार कर रही युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई। युवती का शव बोगी में फंस गया। जिसकी वजह से ट्रेन को आउटर पर करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा। कोखराज कोतवाली के रोही गांव की हिना (18) सोमवार को अपने भाई तालिब के साथ मंझनपुर रोड स्थित एटीएम बूथ पर पैसा निकालने आई थी। पैसा निकाल कर वह लोग वापस घर लौट रहे थे तभी किसी ट्रेन के आने की वजह से रेलवे क्रॉसिंग बंद थी।
विज्ञापन
तालिब फाटक के इधर (मंझनपुर की तरफ) रुक गया और हिना फाटक पार करके दूसरी तरफ जाने लगी। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसका शव बोगी में फंस गया। इससे ट्रेन चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी।
घटना की जानकारी पर आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार और भरवारी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। तालिब ने बताया कि हिना चार भाई व चार बहनों में पांचवें नंबर पर थी। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक डीएन यादव ने कहा कि 26 मिनट तक अप लाइन वाधित रही। इससे हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।