फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना बीडीसी व शोभा निर्वाचित हुई ग्राम पंचायत सदस्य

Sun, 25 Feb 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
पंचायतों के उपचुनाव की शनिवार को संबंधित ब्लॉकों में मतगणना कराई गई। इसमें चरवा वार्ड नं-15 से बीडीसी सदस्य पद पर सपना यादव तथा बसुहार वार्ड नंबर चार पर शोभा देवी को ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित किया गया। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


चायल ब्लॉक की ग्राम सभा चरवा के वार्ड 15 पर बीडीसी तथा नेवादा, सरसवां और सिराथू ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं के 12 सदस्य पद काफी दिनों से रिक्त चल रहे थे। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना पर रिक्त ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। इनमें सात ग्राम पंचायत सदस्य पद पर महज एक-एक नामांकन आने की वजह से उन सभी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। जबकि चार ग्राम पंचायत सदस्य पद पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। इस वजह से वह सीटें अभी भी रिक्त चल रही हैें।

चरवा में बीडीसी सदस्य पद पर सपना यादव पत्नी स्व. आशीष कुमार तथा देवनारायण और बसुहार में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर शोभा देवी पत्नी महेंद्र कुमार तथा शोभा देवी पत्नी ध्रुव कुमार आमने-सामने थीं। इन पदों पर 22 फरवरी को चुनाव के बाद शनिवार को मतों की गणना कराई गई। दोपहर 12 बजे आए नतीजों में चरवा के बीडीसी पद पर सपना यादव को 247 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। चुनाव में सपना को 612 तथा देवनारायण को महज 365 वोट मिले। 29 मत अवैध घोषित हुए। इसी तरह से बसुहार ग्राम सभा में शोभा देवी पत्नी महेंद्र कुमार 21 मत से विजयी घोषित की गईं। चुनाव में शोभा को 145 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी को 124 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें