विदेशी युवती ग्रेस मार्गन।
- फोटो : अमर उजाला।
युवती ने एक एयरलाइंस का टिकट आजाद को भेजा। जिसके मुताबिक, फ्लाइट को आठ जुलाई को मुंबई में लैंड होनी है। युवती मैसेज किया कि उसके पास भारतीय करेंसी का करीब 62 लाख रुपये का चेक है, जो पौंड में है। यहां अफसर ने उससे चेक पंजीकृत कराने को कहा है। इसके लिए उसकी मदद की जरूरत है। युवती ने आजाद से रुपये मांगे और उससे मिलने पर वापस कर देने की बात कही। इसे लेकर आजाद बेहद परेशान है।
प्रकरण में यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि आठ पास युवक क्या इंग्लैंड की युवती से अंग्रेजी में चैट कर सकता है। इस पर युवक की कहना है कि उसके इंस्टाग्राम एकाउंट से उसके परिचित युवक ने चैटिंग की है। उसका कोई लेनादेना नहीं। फिलहाल यह जांच का विषय है। प्रभारी इंस्पेक्टर करारी आरएस साहू का कहना है कि प्रकरण अभी तक संज्ञान में नहीं है। पता कराकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी।