दुष्कर्म का बनाया गया वीडियो पिछले दिनों उसने युवती के पति व ससुर को भेज दिया। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस पर युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे घर से निकाल दिया। इसे लेकर 26 जून को युवती व आरोपी के घरवालों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि 26 जून को यूपी-112 को मारपीट की सूचना मिली थी। आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। मामले में आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में दुष्कर्म की धारा को बढ़ाया गया है। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।