युवती का बनाया अश्लील वीडियो, डिलीट करने की बात पर की मारपीट
- पुलिस ने युवती की शिकायत पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ वर्ग विशेष के युवक ने प्रेम-प्रसंग में नजदीकियां बढ़ाईं फिर अश्लील वीडियो बना लिया। युवती के वीडियो डिलीट करने की बात पर आरोपी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती का आरोप है कि वर्ग विशेष के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। अपने धर्म के हिसाब से उसे कपड़े पहनाएं व वीडियो बनाया। कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींचीं। इसके बाद युवती ने आरोपी से दूरी बना ली। युवती के मुताबिक उसने आरोपी गुलशेर से कहा कि घरवाले उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। इस पर आरोपी भड़क गया। वीडियो डिलीट करने की बात पर गुलशेर ने नौ जुलाई को अपने भाई इमरान व बहन सबीना व मां नूरजहां के साथ मिलकर मारपीट की। शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने गुलशेर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
युवती की शिकायत पर आरोपी व उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है। कोतवाली आकर दोनों पक्ष ने आपस में सुलह कर ली है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इंद्रदेव, इंस्पेक्टर, कोखराज